Current Eventsarrow SHRI RADHAY RADHAY,......BY PARAM PUJAY SHREE DEVKINANDAN THAKURJI MAHARAJ , SHRI-KRISHNA KATHA $ II-BRAJ DARSHAN YATRA, FROM 31 JAN-6 FEB. 2012, AT SHANTI SEWA DHAM ,CHHATIKARA ROAD, VRINDAVAN. KATHA FROM 6-8 P.M.
Satsang Schedule
Ashram Activities
Latest News & Event
Press Release
Maasik Patrika
School For Poor Children
Latest New & Events
Spiritual Calender
Picture Gallery
Membership Booking Form
Shanti Sandesh shanti shandesh
II राधे राधे II विधान पूर्वक श्री कृष्ण दीक्षा लेकर श्री यमुना मे प्रतिदिन तीन बार स्नान करे और तीन बार गुरु परंपरा से दिया हुआ तिलक लगाये , ऐसा करने पर जीव की कोई ऐसी कामना नहीं जो की पूर्ण न हो सके .कारन की श्री यमुना जी श्री कृष्ण का द्रवीभूत स्वरुप है I
news letter
Live Chat Google Chat With VssctYahoo Chat With Vssct
TV discources TV discources
Telecast On Aashta Channel Between 10:00 PM - 10:20 PM
Shanti Seva Dham
बृज में क्या करें एवं शांति सेवा धाम की विशेष जानकारी
आपने अपनी अध्यक्षता में २० अप्रैल २००६ को विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की | इस ट्रस्ट के अन्तर्गत श्रीधाम वृन्दावन में निर्माणधीन शांति सेवा धाम का कार्य जोरो पर है जिसमे की शांति सेवा धाम के प्रथम चरण में प्रिया कान्त मंदिर भक्तो के सहयोग से बनाया जा रहा है | जिस श्रीधाम वृन्दावन को वन और मंदिर के नाम से पहचाना जाता था उसी वृंदावन को कुछ चंद लोगों ने पैसे का दुरूपयोग कर श्री बांके बिहारी से दूरियां बनायीं हैं | किसी भी तीर्थ में जाते समय हमें पिकनिक और होटलों की याद नही आनी चाहिए और जब भी हम बृजभूमि पर और बृजभूमि के श्रीधाम वृंदावन में प्रवेश करते समय मंदिरों के दर्शनों के अलावा भजन और सत्संग में ही ध्यान देना चाहिए क्योंकि बृज की वृन्दावन की भूमि पर परम साक्षात श्री कृष्ण अपनी अहलाधिनी श्री राधे के साथ अनेकानेक गोपियों के साथ महारास लीला और सभी सखाओं के साथ नंगे पैर पूरे बृज मंडल में गायो को चराया है | आज भी कुछ ऐसे महापुरुष एवं भक्त हैं जो वृन्दावन की तलहटी के नज़दीक अपनी गाडी व चरण पादुका छोड़ देते हैं और पूरे वृन्दावन में नंगे पैर पैदल भ्रमण करते हैं | इसलिए साधारण पिकनिक पर जाते समय जब हम सौ बार प्लान बनाते हैं उसी तरह बृज में जाते समय अनेक बार हमको सोचना चाहिए कि हमसे कोई पाप बृज में न हो, उसके लिए ख़ास एक-दो नियमों का पालन हमें अवश्य करना चाहिए जिसमें सबसे पहले बृज में जाते समय हमको आश्रम एवं धर्मशाला में ही रुकना चाहिए जहाँ हरी गुणगान की चर्चा हमारे कानो में पड़ती रहनी चाहिए और प्रतिदिन श्री बांके बिहारी के दर्शन करने चाहिए और हो सके तो उस यात्रा पर वृन्दावन और गोवर्धन की परिक्रमा अवश्य लगायें | इन्ही सब भावों को विचार करते हुए पूज्य महाराज श्री के दिशा निर्देशानुसार शांति सेवा धाम में वो सारी सुविधा व व्यवस्थाएं रखी जा रही हैं जो फाईव स्टार होटलों में होती हैं और आज के इस युग में प्रत्येक व्यक्ति की जरुरत बन चुकी हैं और इस आश्रम में सफाई के साथ पार्किंग व्यवस्था यहाँ पर एक साथ १५० से २०० गाड़ियाँ खङी हो सकती हैं और भी कुछ विशेष सुविधाएँ जैसे कि सत्संग हाल (जहाँ पर एक साथ ५००० भक्त कथा का आनंद ले सकते हैं) और गुफा के भी दर्शन हम सभी भक्त कर सकते हैं | इस गुफा में श्री कृष्ण के द्वारा बृज में की गयी कुछ लीलाओ का अवलोकन कराया जायेगा और प्रातःकाल भगवान् का ध्यान एवं शांति के लिए एकांत शांति शिविर भी आश्रम में रहने वाले भक्तों के लिए रहेगा एवं हमारे कुछ बुजुर्गों की सेवा के लिए चार हालो की व्यवस्था और प्रसाद पाने के लिए भोजनालय (जहाँ पर एक साथ १५०० लोग बैठकर भोजन ग्रहण कर सकते हैं, आश्रम  के अंतर्गत दो लिफ्ट की व्यवस्था भी की गयी है और २ बी. एच. के रूम भी रखे गए हैं एवं अटैच सिंगल रूम रखे गए हैं | हवन करने के लिए यज्ञशाला का भी प्रबंध किया गया है | इसमें अपने द्वारा २ बी. एच., 1 बी. एच. एवं सिंगल रूम को कोई भी भक्त बनवा सकते हैं |

भोजनालय
Bhojnalayयहाँ पर सभी कृष्ण भक्त भंडारा एवं प्रसाद ग्रहण करेंगे जिसका साईज़ ६२x७७ फीट इसको ६ भागों में रखा गया है | दो भागो को अलग-अलग यजमानों के द्वारा बनवाया जायेगा जिसमें की सेवा ७,५१००० रु. रखी गयी है | जिसमें कि उन्हीं परिवार का नाम पत्थर पर लिखा जायेगा | बाकी के ४ भागों से ग्यारह - ग्यारह नाम रहेंगे जिसमें एक यजमान की सेवा ७१,००० रु. रहेगी और उन्हीं के परिवार का नाम पत्थर पर लिखा जायेगा |
आफिस: आफिस एरिया ६४x४८ फीट और कार पार्किंग १६०x३०० फीट और अपने मन की शांति के लिए ध्यान शिविर २०x३० फीट जिसमें दो अलग - अलग यजमानों के द्वारा रहेगी जिसमें एक यजमान की सेवा ३,५१००० रु. रहेगी और उन्हीं के परिवार का नाम पत्थर पर लिखा जायेगा |
विशिष्ट अतिथि निवास ( गेस्ट हाऊस )
श्रीधाम वृन्दावन में पधारे विशिष्ट अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों के लिए अत्याधुनिक सुविधायों से युक्त आलीशान रूम आप सभी भक्तों के सेवार्थ उपलब्ध होंगे | जिसमें कि आपकी सेवा कर आश्रम अपने आपको कृतार्थ मानेगा |
आये अपने बुजुर्गों की सेवा करें ...
वृद्ध आश्रम साईज़ ४७x२४ फीट के ४ हाल हैं ( अटेच टायलेट , बाथरूम ) एक हाल में १४ बैड हैं |
सेवा: दो हाल अलग -अलग २ भक्तों के द्वारा बनवाए जायेंगें | जिसमें एक हाल की सेवा १५,००००० रु की रहेगी और उस हाल में उसी परिवार का नाम पत्थर पर रहेगा | बाकी के एक हाल की सेवा छह यजमानों के द्वारा रहेगी जिसमें सेवा एक यजमान के द्वारा २,५०,००० रु रहेगी और उन्हीं परिवार के द्वारा पत्थर पर नाम लिखा जायेगा | बाकी के एक हाल की सेवा १४ यजमानों के द्वारा रहेगी जिसमें एक यजमान की सेवा १,११००० रु रहेगी और उन्हीं परिवारों के नाम पत्थर पर लिखे जायेंगे | आयें अपने जीवन में कुछ ऐसा करें जिससे कि हमारी आत्मा हम पर ही गर्व करे | अपने बुजुर्गों के साथ - साथ हमको दूसरे बुजुर्गों की सेवा भी करनी चाहिए, जिनको अपनों ने ही अपने घर में नही रखा और कोई सहारा न हो ऐसे बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस वृद्ध आश्रम में अपने सहयोग प्रदान करें |
सिंगल रूम
सिंगल रूम ११x१६ का फर्नीचर के साथ सेवा राशि ३,५१००० रहेगी | जिसमें कि आप साल में ३० दिन निवास निःशुल्क रहेगा | उसके बाद आश्रम की जो भी निर्धारित राशि तय की जाएगी उसमे आप श्री के लिए २५ प्रतिशत छूट रहेगी |
आवास निवास व्यवस्था ( २ बी एच रूम )
रूम सेवा: जिसमें २ बी एच के ७ फ्लैट हैं साईज़ ११x२४ किचन व ड्राईंग रूम हैं ११x१५ के २ रूम रहेंगे | फर्नीचर के साथ एक २ बी एच रूम की सेवा ११,००००० रु. रहेगी | जिसमें कि आप साल में 4० दिन निवास निःशुल्क रहेगा | उसके बाद आश्रम की जो भी निर्धारित राशि तय की जाएगी उसमे आप श्री के लिए २५ प्रतिशत छूट रहेगी |
आवास निवास व्यवस्था ( 1 बी एच रूम )
रूम सेवा: जिसमें 1 बी एच के 15 फ्लैट हैं साईज़ ११x१५ किचन व ड्राईंग रूम 11x24 फीट फर्नीचर के साथ ७,५०००० रु सेवा राशि रहेगी | जिसमें कि आप साल में 4० दिन निवास निःशुल्क रहेगा | उसके बाद आश्रम की जो भी निर्धारित राशि तय की जाएगी उसमे आप श्री के लिए २५ प्रतिशत छूट रहेगी |
शांति सेवा धाम का शांति सेवा सत्संग हाल
सेवायें: इस सत्संग हाल को १० भागों में बांटा गया है ५ भागों को अलग -अलग ५ परिवार के द्वारा बनवाया जायेगा | जिसमें एक भाग को बनवाने में सेवा १५ लाख रखी गयी है और जिस भाग को जो भी परिवार बनवायेगा उस भाग में जो पत्थर लगेगा उस पर केवल उसी के परिवार का नाम आएगा और २ भागों में ३ परिवार के नाम रहेंगे जो कि उसकी सेवा ५ लाख रहेगी | और बाकी के ३ भागों में ११ परिवार की रहेगी जिसमें से एक परिवार के द्वारा १ लाख ३१ हजार रहेंगे | आप श्री के द्वारा सहयोग राशि प्रदान कर इस पुनीत कार्य में ट्रस्ट का सहयोग करें, जिसमें भक्त सत्संग हाल में बैठकर भागवत, राम कथा व प्रवचन  एवं सामाजिक कार्य हो सकें और आपके द्वारा दिए गए धन का सदुपयोग हो सके |
 
  
Home|About Devkinandanji|Bhagwat Katha|Ram Katha|Shanti Sewa Dham|Audio & Video|Term & Conditions|
Privacy & Policy|Disclaimer|Contact Us
Design & Developed by CVCSSDesign & Developed by CVCSS